भोरे: रामनगर के रामजानकी मठ में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ में 21 फरवरी को पहुंचेंगे बागेश्वर वाले बाबा
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर राम जानकी मठ में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले अति रुद्र महायज्ञ में 21 फरवरी को बागेश्वर वाले बाबा श्री धीरेंद्र शास्त्री पहुंचेंगे । इस कार्यक्रम में उनका कोई दिव्य दरबार ना कोई प्रवचन होगा । वे केवल मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे । इसकी जानकारी मंगलवार को मठ के महंत श्री हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने मीडिया को दी ।