तेंदूखेड़ा: ग्राम महुआखेड़ा में 4 वर्षीय मासूम का शव मिला, घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम महुआ खेड़ा में बीते दिन चार वर्षीय मासूम अनिरुद्ध सिंह लोधी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप था घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ बच्चे की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्चिंग की गई। जहां मासूम बच्चे का शव गांव के कचरा डालने की जगह पर मिला।