जहानाबाद: छरियारी के समीप तेज़ रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
सोमवार को जहानाबाद के छरियारी के समीप एक तेज़ रफ्तार हाइवा ने बाइक पर सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की दोनों घायल महंगूपुर के रहने वाले हैं और मखदुमपुर आ रहे थे तभी तेज़ रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। परिजनों ने बताया की हाइवा चालक मौके से भागने में सफल रहा लेकिन उसकी गाड़ी पकड़ ली गई ।