जहानाबाद: आदर्श ऊंटा मध्य विद्यालय में लगे दर्जनों पानी के नल की हुई चोरी, चोरों ने लगातार दूसरी बार घटना को दिया अंजाम ।।
जहानाबाद के आदर्श ऊंटा मध्य विद्यालय में बच्चों के पानी पीने के लिए दर्जनों नल लगाए गए थे। लेकिन चोरों के द्वारा सभी नल को चोरी कर लिया गया है। इस घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि लगातार यहां दूसरी बार नल लगवाया गया है और दूसरी बार चोरों ने चोरी कर ली है ।