बिछिया: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वसुधा आनंदम क्लब अंजनिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!
अंजनिया स्थित वसुधा आनंदम क्लब में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब संरक्षक रोहिणी प्रसाद शुक्ला के मार्गदर्शन एवं तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों,शिक्षकों एवं अतिथिगणों ने सहभागिता कर तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों पर चर्चा की। 1 जून सोमवार को 1बजे इस संबंध में जानकारी मिली