कुलपहाड़: बेलाताल में खेतों की रखवाली को जा रहे किसान के नाबालिग पुत्र की मालगाड़ी से कटकर हुई मौत
बेलाताल–कुलपहाड़ रेलवे लाइन पर पोल संख्या 1237/24 के पास बड़ी माइनर गाटर के निकट सुबह करीब 9:08 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से गोलू (15 वर्ष) पुत्र लच्छू कुशवाहा निवासी मुहल्ला जमींदारी ग्राम जैतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलू सुबह अपने खेतों की रखवाली के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को भेजा।