लोहरदगा: लोहरदगा में विद्युत विभाग की छापेमारी,बिजली चोरी पर 5 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी, क्षतिपूर्ति व बकाया 4 लाख से अधिक।
लोहरदगा में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। गुरुवार सुबह लगभग 10:00 बजे बताया गया कि सहायक विद्युत अभियंता अजू कच्छप और विद्युत कार्यपालक अभियंता सबीर अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान पांच उपभोक्ताओं के परिसरों में मीटर बाइपास कर बिजली का अवैध उपयोग पाया गया।