देहरादून: पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
सोमवार को दोपहर 3.30बजे उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। बैठक में लोकसभा निर्वाचन की तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।