देहरादून: सरकार ने सचिवालय और विधानसभा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई बस सेवा शुरू
प्रदेश सरकार ने सचिवालय और विधानसभा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-बस सेवा की शुरुआत की है। ये बस सेवा केदारपुरम से विधानसभा होते हुए सचिवालय तक संचालित की जा रही है। यहां पर सचिवालय और विधानसभा के कार्मिकों के सरकारी आवास हैं। इस बस से सुबह कार्मिकों को कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा और बाद में शाम को उन्हें वापस आवास तक छोड़ा जाएगा।