चक्रधरपुर: 40 वर्षों से कांवड़ियों की सेवा में जुटे पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, निश्चिंतपुर में की बोल बम श्रद्धालुओं की सेवा
सावन के तीसरे सोमवार को गोइलकेरा स्थित प्रसिद्ध बाबा महादेवशाल धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे बोल बम कांवड़ियों की सेवा के लिए रविवार को सोनुवा के निश्चिंतपुर में भव्य सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने किया। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, जलपान, पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई।