मंडला: जिला कांग्रेस युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, कार्यकारिणी गठन पर सहमति
Mandla, Mandla | May 28, 2026 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मंडला में गुरुवार तीन बजे को युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों की पूर्ति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंडला कांग्रेस प्रभारी जगदीश सैनी, मंडला विधानसभा प्रभारी ताहिर अली, निवास प्रभारी राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।