बिलासपुर: दो महीने से फरार चाकूबाज को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी को भेजा जेल और चाकू किया ज़ब्त
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, दो महीने से फरार चाकूबाज गिरफ्तार सरकंडा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चाकू मारकर युवक को घायल करने के मामले में दो महीने से फरार आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है।