बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में माफिया राज
युवती को घर में घुसकर गोली मारने जैसी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में यूपी बिहार की तर्ज पर गोलियां चल रही हैं । उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है।