आज़मनगर: आजमनगर: बलसमा में भाजपा की ओर से '11 साल बेमिसाल' के तहत चौपाल का आयोजन
आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के बलसमा में मंगलवार को दिन के तीन बजे भाजपा की ओर से 11 साल बेमिसाल के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी विधायक निशा सिंह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज नेता मुख्य रूप से मौजूद रहें।