धौलपुर: जिला अस्पताल में मृतक सफाई कर्मी के परिजनों एवं घायलों को सभापति प्रतिनिधि ने दिए चैक
वाटर वर्क्स चौराहे पर 3 दिन पहले हुए सड़क हादसे में नगर परिषद धौलपुर की 1 महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई थी और कई सफाई कर्मी घायल हो गए थे। जिनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए रविवार को सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह, पार्षदों के साथ जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही चेक सौंपकर आर्थिक मदद की और हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया