पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Purnea East, Purnia | Aug 13, 2026
पूर्णिया में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं देश की आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुवार को दोपहर के लगभग 2 बजे गुलाबबाग में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पाट व्यवसायी भवन से प्रारंभ होकर सोनौली चौक स्थित महावीर मंदिर तक पहुंची इस यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता शामिल हुए