गंगरार। बेंगू-गंगरार विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 मई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट योगेश व्यास ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बनाए गए ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।