मुंगावली: मुंगावली में स्मार्ट मीटरों के विरोध में प्रचार तेज, 10 जून की रैली में शामिल होने की अपील
मुंगावली में स्मार्ट मीटरों के विरोध को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन ने 10 जून को होने वाले कलेक्ट्रेट मार्च और विशाल रैली के समर्थन में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मुंगावली में जनसंपर्क अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।