शाहजहांपुर: बीती देर रात चित्रा टॉकीज के पास मेन रोड पर अचानक मकान में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
शाहजहांपुर महानगर में बीती देर रात चित्रा टॉकीज से आगे में रोड पर कांग्रेसी नेता स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता की कोठी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घर के प्रवेश द्वार पर आग लगने से घबरा लोगों ने पीछे से निकलकर खुद को बचाया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।