शाहजहांपुर: चकभिटारा गांव के पास स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलटी, दो लोग हुए घायल
शाहजहांपुर महानगर के रोजा थाना क्षेत्र में स्थित गांव चकभिटारा के पास लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो कार का स्टेरिंग फेल हो गया। जिसके कारण अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी हाईवे के किनारे खाई में पलट गई। कार में सवार चार लोगों में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से बोलेरो कर को बाहर निकाला गया।