शाहजहांपुर: एसपी कार्यालय के सामने खुली गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने सदर थाने पर दी तहरीर
शाहजहांपुर महानगर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में खुलेआम गुंडे करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने सदर बाजार थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में दबंग गरीब पान के खोखे वाले के सामान में तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।