बानसूर: रामपुर सीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी, डॉक्टरों की कमी से बढ़ी परेशानी
Bansur, Alwar | Apr 23, 2026 राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी करीब 400 तक पहुंचने से परिसर में भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही मरीज पर्ची और इलाज के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आते हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पूर्ण रहीसा ने बताया कि मौसम मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है।