कैंपियरगंज: भंडारो अंडरपास पर वाहन ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू
चिलुआताल थाना क्षेत्र के भंडारो अंडरपास के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।