बरहेट: प्रखंड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ आयोजन।
गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला परिवहन विभाग साहिबगंज द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने हेतु दो दिवसी विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर के दौरान विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर स्कूटी की गई । पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन लिए गए तथा शिविर में पहुंचे लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई।