फिरोज़ाबाद: सिरसागंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली से घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र में थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि एक बजे क़रीबन थाना सिरसागंज पुलिस टीम और हिस्ट्रीशीटर वाजिद पुत्र यूनिस खा निवासी ककीर टोला सिरसागंज के बीच सूरजपुर दुगमई नहर के पास मुठभेड़ हो गई। भागने की कोशिश में वाजिद ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल हुआ।