बक्सर: मुआवजे की राशि को लेकर मृतक के परिजनों ने NH-922 पर पडरी में 4 घंटे तक जाम लगाया, BDO और CO ने हटवाया, मुआवजा दिया
Buxar, Buxar | Dec 28, 2024 शनिवार को 9:00 पूर्वाहन में मृतक मजदूर रामजी यादव के शव को राष्ट्रीय उच्च पथ 922 पर रखकर सड़क को ग्रामीणों ने जाम कर दिया. ज्ञात हो कि शुक्रवार को एनएच 922 पडरी के पास सड़क पार कर रहे एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक मजदूर रामजी यादव चुरामनुपर में सड़क किनारे वाहनों के टायर का पंचर बनाने का काम करता था. जो सदर प्रखंड के गगौरा गांव निवासी बताया गया है.