अलवर: अलवर में जर्जर पानी की टंकी का हिस्सा गिरा, मंदिर की छत हुई क्षतिग्रस्त
Alwar, Alwar | Jun 22, 2026 अलवर के दाऊदपुर फाटक के पास सोमवार शाम 4 बजे 45 साल पुरानी, 2 लाख लीटर क्षमता की जर्जर पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबा नीचे बने 26 साल पुराने हनुमान मंदिर की छत पर गिरा, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि शाम को मंदिर में भीड़ नहीं थी, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।