राघोगढ़: गुना जिले में एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाए गए 6 लाख 80 हजार पौधे; गुना कलेक्टर
भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में जिले में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत 7 जुलाई तक 6 लाख 80 हजार पौधे लगाए गए। जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, जिले में विभिन्न योजनाओ के हितग्राहियो, कर्मचारीओ एवं जन सहयोग से पौधारोपण किया गया। जिले में 11 लाख 14 हजार पौधारोपण व वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।