राघोगढ़: बरखेड़ी मेवाती में घर के अंदर बंधी जयपुर नस्ल की चार बकरियां हुई चोरी, फरियादी ने राघोगढ़ थाना में की शिकायत
राघोगढ़ नगर में बरखेड़ी मेवाती में घर के अंदर बंधी चार जयपुर नस्ल की बकरियां चोरी हो गई। शिकायत में फरियादी जाहिद खा ने राघोगढ़ थाना पुलिस को बताया, सुबह के लगभग तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोर बकरियां चोरी कर ले गए। सुबह 6 बजे नींद खुली देखा तो घर के अंदर बकरियां नहीं थी। आसपास तलाश की, कोई पता नही चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।