मेहदावल बायपास और नूरी मस्जिद के सामने ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए। क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अमित कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।