गड़हनी: गड़हनी में लगा जाम, जाम छुड़ाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा
गड़हनी में मंगलवार के शाम 5 बजे अचानक जाम लग गई, जाम से होली को ले खरीदारी करने आये ग्रामिणो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम इतना भयंकर था कि पुलिस को जाम छुड़ाने में पसीना छूट गया। जाम में दो तीन बड़ी बड़ी टेलर ट्रक आ गई थी जिससे जाम लग गया था क्योंकि सड़क के किनारे अवैध ठेला व दुकान लगने से साइड लेने में गाड़ियों को दिक्कत हो रही थी।