गड़हनी: गड़हनी में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया
गड़हनी में प्रखण्ड प्रमुख बिनोद सिंह के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। वही प्रखण्ड प्रमुख ने पूर्व मुख्यमंत्री को सॉल व फूलमाला से सम्मानित किया। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव, संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव, निर्मल यादव , जितेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।