परैया: परैया के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन से शिक्षकों में शोक की लहर
Paraiya, Gaya | Jun 10, 2026 परैया प्रखंड के पूर्व प्रखंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र प्रसाद के आकस्मिक की खबर से बुधवार को शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी इसे दुखद बताया है। प्रखंड प्रमुख जितेंद्र नारायण यादव ने सहज स्वभाव के अधिकारी के निधन को दुखद बताया है। परैया में दो वर्ष से अधिक समय तक रहे बीईओ के द्वारा शिक्षा की गुणवता को लेकर सरहानीय कार्य किये थे।