मुंगावली: रिछा और बिजौरी गांव के बीच दबंगों ने 33 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिछा और बिजौरी गांव के बीच 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार झागर चक्क निवासी रविंद्र यादव उम्र 33 वर्ष ने बुधवार को सुबह लगभग 8:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रिछा निवासी रामजीत, सुरजीत, रंजीत और निखिल यादव ने रास्ता रोककर मारपीट की है ।