सेन्हा: सेन्हा में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत मिलते ही पुलिस की कार्रवाई,दोनों नामजद आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को शुक्रवार सुबह लगभग 11:00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।