🚨 हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! अफीम तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा 🚨
चौपारण थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.550 किलो अफीम, ₹7 लाख नकद, एक बोलेरो और एक अपाची बाइक बरामद की है। वाहन जांच के दौरान राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अहरी गांव में छापेमारी कर एक स्थानीय आरोपी को भी दबोच लिया गया।
पुलिस ने कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
#HazaribagNow #Hazaribag #JharkhandPolice #Chouparan #NDPSAct #OpiumSeized #CrimeNews #Jharkhand #BreakingNews #HazaribagNews #PoliceAction #DrugTrafficking #ExclusiveNews 🚔
Hazaribag, Hazaribagh | Jun 21, 2026