गोपालगंज: फर्जी हाजरी पर 5000 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया: जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार
जिले के विभिन्न प्रखंड में करीब पांच हजार से अधिक फर्जी हाजरी बनाकर भेजा गया है। इस दौरान इसकी जांच की गई। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने मंगलवार की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बताया कि हाजरी ई शिक्षा कोष से बनाने का कार्य किया गया है। इसको लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।