गुना: म्याना में खेत से घर जा रही महिला पर ट्रैक्टर चढ़ा, मौके पर मौत, परिजनों का आरोप- तेज आवाज़ में चल रहा था ट्रैक्टर
म्याना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर चढ़ने से 60 वर्षीय परमो बाई पत्नी जसमन कुशवाहा की 5 अप्रैल शाम को मौके पर मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों ने आरोप लगाया, गांव का ही युवक लोगों को दिखाने के लिए की मेरे पास ट्रैक्टर है तेज आवाज में साउंड बजाकर तेज रफ्तार में अहंकार में ट्रैक्टर चलाता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। युवक फरार है।