विजयनगर: बिजयनगर में NH-48 पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तारों का खेड़ा निवासी कन्हैयालाल यादव गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
बिजयनगर में NH48 पर रविवार को दोपहर बाद 3 बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिसमें तारों का खेड़ा निवासी कन्हैयालाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।पुलिस मित्र सद्दीक मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को चिकित्सालय पहुंचाया।अस्पताल में कन्हैया लाल का उपचार जारी है।