केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, वीडियो हुआ वायरल
हीरापुर मचहटी गांव में सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगे, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और इस मारपीट की घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी भेजा गया।