गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: मगध मेडिकल थाना पुलिस ने ज़मीन कारोबारी हत्याकांड में 8 घंटे में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गया के मगध मेडिकल थाना पुलिस ने जमीन कारोबारी मो इश्तियाक हत्याकांड मामले में घटना के 8 घंटा के अंदर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार की रात 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पथरौरा हाईवे के समीप के व्यक्ति के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई थी।गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर 1 अभियुक्त मुकेश यादव को गिरफ्तार किया है।