विश्व कौशल मंच पर उत्तराखंड की बेटियों-बेटों का जलवा! सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक
देहरादून/उत्तरकाशी। शंघाई में आयोजित 48वीं WorldSkills प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो होनहार युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स और देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विश्वस्तरीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों युवाओं ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और तकनीकी कौशल का शानदार परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में गर्व और खुशी का माहौल है।
सानिया जोशी और पार्थ वोहरा की सफलता यह दिखाती है कि प्रदेश के युवा पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ कौशल, तकनीक और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
दोनों प्रतिभाओं की इस उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता से कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा।
विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले सानिया जोशी और पार्थ वोहरा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
🇮🇳🥈#WorldSkills2026 #WorldSkills #Shanghai #SaniaJoshi #ParthVohra #Uttarakhand #UttarakhandNews #SkillDevelopment #SkillIndia #IndiaPride #SilverMedal #RetailSales #IndustrialDesign #उत्तराखंड #उत्तरकाशी #देहरादून #सानियाजोशी #पार्थवोहरा #कौशलविकास #विश्वकौशलप्रतियोगिता #भारत #गर्व_का_पल #युवा_शक्ति