मनोहरथाना: ठीकरिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 4 साल के मासूम की मौत, 5 लोग गंभीर घायल रेफर
मनोहरथाना-हरनावदा शाहजी रोड पर ठीकरिया गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 4 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, वहीं एक महिला का मनोहरथाना सीएचसी में इलाज जारी है।