पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल
पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित हुआ ईको-फ्रेंडली गणेश मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण शिविर
आगामी गणेश उत्सव के पावन पर्व को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों में रचनात्मकता का विकास करने के उद्देश्य से जिला पुलिस नीमच द्वारा एक सराहनीय कदम उठाया गया। दिनांक 03.09.2026 को पुलिस लाईन नीमच में पुलिस परिवार के सदस्यों तथा बच्चों के लिए ईको-फ्रेंडली गणेश जी मूर्ति निर्माण कार्यशाला का विशेष आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण-अनुकूल त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला में बच्चों को प्राकृतिक शाडू माटी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके पर्यावरण के अनुकूल ((Eco-friendly)) गणेश प्रतिमाएं बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे इस वर्ष प्रकृति को बिना नुकसान पहुँचाए स्वयं अपने हाथों से निर्मित गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मना सकें।
उक्त कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया ।