दनियावां: दनियावां प्रखंड क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
Daniawan, Patna | Aug 15, 2026 दनियावां प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार,दनियावां थाना में थानाध्यक्ष खुशबू खातून,शाहजहांपुर थाना में थानाध्यक्ष बम बम कुमार,भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश ने झंडोतोलन किया है। शहरी व ग्रामीण इलाकों में राष्ट्र भक्ति का प्रतिक तिरंगा लहरता दिखा है।