Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, जलभराव व आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सख्त जलप्रवाह मार्गों की सफाई, राहत-बचाव संसाधनों की उपलब्धता और विभागीय तैयारियों पर दिए निर्देश @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #viralreelschallenge #udaipur #viralpost #nonfollowers #meeting उदयपुर, 8 जून। आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मानसून पूर्व की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने पिछले वर्ष बारिश के दौरान जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि इस वर्ष किसी भी स्थिति में आमजन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कुछ स्थलों पर अपेक्षानुरूप काम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द एहतियातन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल प्रवाह मार्गों, नालों, फीडर चैनल एवं जल निकासी तंत्र की शीघ्र सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि वर्षा जल का सुचारू प्रवाह बना रहे। बैठक में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभागों को पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने नावों, पम्प सेट, रस्सियों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बचाव उपकरणों तथा प्रशिक्षित मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही जिला एवं उपखंड स्तर पर नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों, मोबाइल मेडिकल टीमों तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन पर विशेष ध्यान देने को कहा। नगर निगम एवं स्थानीय निकायों को नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत तथा जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी के निर्देश दिए गए। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी मानसून पूर्व दिशा-निर्देशों एवं विभागवार कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से संबंधित कंटीजेंसी प्लान अद्यतन रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विरमाराम, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Girwa, Udaipur | Jun 9, 2026

MORE NEWS

एमटेक की फर्जी डिग्री लगाकर जलदाय विभाग का जेईयन मेनारिया गिरफ्तार!

एमटेक की फर्जी डिग्री लगाकर जलदाय विभाग का जेईयन मेनारिया गिरफ्तार!

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से होटल व्यवसाई को लाखों रुपये का नुकसान।*

काकरवा हवेली में मीटर बॉक्स खराब होने के कारण नया मीटर बॉक्स लगाने हेतु विद्युत विभाग में आवेदन किया गया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा 23 मई को निरीक्षण कर नए मीटर बॉक्स पर सील लगाकर उसे उपयोग के लिए स्वीकृत कर दिया गया।

इसके बावजूद 11 जून को दोपहर लगभग 3 बजे मीटर बॉक्स में अचानक आवाज आई, जिससे होटल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस घटना में होटल के एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, विद्युत वायरिंग सहित कई महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे होटल व्यवसायी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

*सबसे गंभीर बात यह रही कि विभाग द्वारा मीटर बॉक्स खोलने पर उसमें लगी सीटी (CT) जली हुई पाई गई तथा जांच में सामने आया कि सीटी (उल्ट दिशा) गलत  लगाई गई थी। जबकि इसी नये मीटर बॉक्स का पूर्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर उसे सही घोषित किया गया था। इससे स्पष्ट होता है कि विभागीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरती गई तथा तकनीकी खामियों को नजरअंदाज किया गया।*

*घटना के बाद भी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही। नई सीटी की व्यवस्था कर उसे टेस्टिंग के लिए भेजा गया, लेकिन आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ। अंततः अधीक्षण अभियंता (SE) के हस्तक्षेप के बाद 12 जून की देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।*

लगभग डेढ़ दिन तक बिजली बाधित रहने से होटल संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। कई पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा और वे होटल छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए। इससे होटल व्यवसाई को भारी नुकसान पहुंचा तथा पर्यटन नगरी उदयपुर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

होटल प्रबंधन का आरोप है कि यदि विभाग द्वारा नये मीटर बॉक्स का प्रारंभिक निरीक्षण सही ढंग से किया जाता और तकनीकी त्रुटियों को समय रहते सुधारा जाता, तो यह दुर्घटना एवं भारी आर्थिक नुकसान टाला जा सकता था।

होटल प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वीकृति एवं जानकारी के बिना नया डिजिटल मीटर स्थापित कर दिया गया, जो उपभोक्ता अधिकारों की अवहेलना का मामला है।
इसलिए इस पूरे प्रकरण के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है।

होटल प्रबंधन ने विभाग से हुए आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
#dmudaipur #avvnl #hitelassociationudaipur #udaipur  #rajasthannews

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से होटल व्यवसाई को लाखों रुपये का नुकसान।* काकरवा हवेली में मीटर बॉक्स खराब होने के कारण नया मीटर बॉक्स लगाने हेतु विद्युत विभाग में आवेदन किया गया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा 23 मई को निरीक्षण कर नए मीटर बॉक्स पर सील लगाकर उसे उपयोग के लिए स्वीकृत कर दिया गया। इसके बावजूद 11 जून को दोपहर लगभग 3 बजे मीटर बॉक्स में अचानक आवाज आई, जिससे होटल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस घटना में होटल के एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, विद्युत वायरिंग सहित कई महंगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे होटल व्यवसायी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। *सबसे गंभीर बात यह रही कि विभाग द्वारा मीटर बॉक्स खोलने पर उसमें लगी सीटी (CT) जली हुई पाई गई तथा जांच में सामने आया कि सीटी (उल्ट दिशा) गलत लगाई गई थी। जबकि इसी नये मीटर बॉक्स का पूर्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर उसे सही घोषित किया गया था। इससे स्पष्ट होता है कि विभागीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरती गई तथा तकनीकी खामियों को नजरअंदाज किया गया।* *घटना के बाद भी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में रही। नई सीटी की व्यवस्था कर उसे टेस्टिंग के लिए भेजा गया, लेकिन आवश्यक स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य में अनावश्यक विलंब हुआ। अंततः अधीक्षण अभियंता (SE) के हस्तक्षेप के बाद 12 जून की देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।* लगभग डेढ़ दिन तक बिजली बाधित रहने से होटल संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। कई पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा और वे होटल छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए। इससे होटल व्यवसाई को भारी नुकसान पहुंचा तथा पर्यटन नगरी उदयपुर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। होटल प्रबंधन का आरोप है कि यदि विभाग द्वारा नये मीटर बॉक्स का प्रारंभिक निरीक्षण सही ढंग से किया जाता और तकनीकी त्रुटियों को समय रहते सुधारा जाता, तो यह दुर्घटना एवं भारी आर्थिक नुकसान टाला जा सकता था। होटल प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वीकृति एवं जानकारी के बिना नया डिजिटल मीटर स्थापित कर दिया गया, जो उपभोक्ता अधिकारों की अवहेलना का मामला है। इसलिए इस पूरे प्रकरण के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। होटल प्रबंधन ने विभाग से हुए आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। #dmudaipur #avvnl #hitelassociationudaipur #udaipur #rajasthannews

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026

Maaf kare 🫠

Maaf kare 🫠

Girwa, Udaipur | Jun 13, 2026