लवकुशनगर: लवकुशनगर में दो स्कूली बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब, अब तक नहीं मिला सुराग; अपहरण का मामला दर्ज
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Aug 22, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे रहस्यमय तरीके से गायब हुए दो स्कूली बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी शनिवार को शाम 5 बजे लवकुशनर थाना पहुंचे ओर वही पुलिस टीम लगातार बच्चों की तलाश में लगी है।