चौपारण: सिक्स लेन सड़क निर्माण में बाधा पर सख्ती, मुआवज़े के बाद भी अतिक्रमण हटाने पर सीओ का निरीक्षण
सिक्स लेन सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मुआवजा मिलने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सीओ संजय यादव ने सिंघरावां, पिपरा और जोकट गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लोग जल्द अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। सीओ ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है और इसमें बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।