रतनी फरीदपुर: डोहीया गांव में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोहिया गांव के बधार से एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान संवाद प्रेषण तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में रविवार शाम करीब 4 बजे जुटी हुई है।