बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र स्थित 84 घंटा मंदिर के पास एक बच्चे का अपहरण करने का किया गया प्रयास
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के 84 घंटा मंदिर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्चे का दो लड़कों द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया। ऐसा महिला ने आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया है ।थाना पुलिस का कहना है। कि मामले में छानबीन की जा रही है। जबरदस्ती कार में खींचने का प्रयास कर रहे थे ।